उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियररूडकी

नगर पंचायत इमली खेड़ा में मच्छरों का कहर: जनजीवन प्रभावित, अभिषेक सैनी ने की फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव की मांग..

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

नगर पंचायत इमलीखेड़ा:-ठंड कम होते ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छर भिनभिनना शुरू कर देते हैं। शाम से लेकर रात में मच्छरों का प्रकोप से दरवाजे, प्रतिष्ठानों में बैठना और रात को सोना दुभर हो गया है

जिसके चलते अभिषेक सैनी नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी को पत्र देकर कीटनाशक दवाइयो के छिड़काव की मांग की है,ऐसे में लोगों को मच्छरों से भारी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारों, मोहल्ले में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। उधर ग्रामीण क्षेत्र में दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते नगर पंचायत के नगर पंचायत

अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी नगर मंजू चौहान को पत्र देकर नगर पंचायत क्षेत्र मे साफ सफाई नाली नालो की निकासी के साथ साथ फोगिंग व कीटनाशक दवाइयो के छिड़काव की मांग की है, जिससे क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था दुरुस्त होकर मक्खी मछरो के प्रकोप से निजात मिल सके!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button