उत्तराखंडरूडकी

मन की बात कार्यक्रम से मोदी जी ने देशवासियों के हृदय में अपना अलग स्थान बनाया:- सौरभ भूषण शर्मा ,प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ ,भाजपा 

नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जो उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों में हमें हमारे देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए

आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उनका उद्बोधन युवा वर्ग के साथ सुना। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जो उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों में हमें हमारे देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए जिससे देश का पैसा देश में रहेगा और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेंगी प्रधानमंत्री जी की सोच पर हमें गर्व है हमारे देश के प्रधानमंत्री हमेशा सबके विकास की बात करते हैं उनकी इस सोच का ही परिणाम है कि आज हमारा देश दिन पर दिन तरक्की कर रहा है मन की बात कार्यक्रम में मान्य देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ऐसे व्यक्तियों का उदाहरण देते हैं जो अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में लगा देते हैं जिन्हें देखकर , मेरी सुनकर आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

हमने अपने देश के कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन श्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशाली बिल्कुल अलग है इतने व्यस्त होने के बाद भी मन की बात कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देकर देश की समस्याओं के निस्तारण एवं हम अपने देश को किस तरह आगे बढ़ा सके उसके सुझाव देते हैं और देशवासी से सुझाव भी मांगते हैं। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से लगातार मन की बात कार्यक्रम संचालित हो रहा है जो एक गर्भ का विषय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button