
हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में बहादराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के प्रति अपनी सख्ती का संदेश दिया है।
पीड़िता की मां द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना बहादराबाद में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त बन्टी पुत्र रमेश कुमार, निवासी सीमली, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार ने उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर लक्सर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी व पतारसी करते हुए अभियुक्त को आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को सलेमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्त का विवरण
नाम: बन्टी पुत्र रमेश कुमार
निवासी: सीमली, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
व०उ०नि० नितिन बिष्ट
म०उ०नि० ज्योति नेगी
का० बलवंत सिंह
कानि० वसीम (CIU हरिद्वार)




