उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

कलियर विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने महमदपुर पांडे गांव में दी विकास की बड़ी सौगात, लाखों की लागत से बनी श्मशान घाट बाउंड्री वाल का किया लोकार्पण

 

कलियर विधानसभा क्षेत्र के महमदपुर पांडे गांव में रविवार को विकास का ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब कलियर विधानसभा संयोजक बीजेपी मुनीश सैनी ने लाखों रुपये की लागत से निर्मित श्मशान घाट बाउंड्री वाल का विधिवत लोकार्पण किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुनीश सैनी का जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

लोकार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुनीश सैनी ने कहा कि महमदपुर पांडे गांव के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट केवल एक स्थान नहीं, बल्कि गांव की आस्था और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। बाउंड्री वाल बनने से यहां सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित होंगी।

मुनीश सैनी ने कहा कि कलियर विधानसभा में विकास कार्य लगातार प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं और जनता की हर समस्या का समाधान कराने के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य जनहित के कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस कार्य को गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि लंबे समय से श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब बाउंड्री वाल बनने से यह समस्या दूर हो गई है। ग्रामीणों ने मुनीश सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की भावनाओं को समझते हुए महत्वपूर्ण कार्य कराया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे समारोह में विकास और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी और लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कलियर विधानसभा में इसी तरह विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button