नगर पंचायत इमली खेड़ा में हाल ही में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्रकाशित खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया और बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा तुरंत खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई, जिससे क्षेत्र में दोबारा रोशनी बहाल हो सकी। लंबे समय से अंधेरे से परेशान स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय-समय पर इसी तरह निरीक्षण और निगरानी होती रहे, तो नगर पंचायत क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है। खबर के माध्यम से उठाए गए सवालों पर कार्रवाई होना यह दर्शाता है कि जनहित की आवाज अब अनसुनी नहीं की जा सकती।

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जनता की समस्या जब मजबूती से सामने आती है, तो जिम्मेदारों को भी हरकत में आना पड़ता है




