उत्तराखंडहरिद्वार

अहमदपुर ग्रंट में विशेष ग्राम सभा के साथ गांधी जयंती का भव्य आयोजन

महिलाओं और बच्चों के अनुकूल पंचायत बनाने का लिया संकल्प

 रिपोर्ट विजेंद्र सैनी

हरिद्वार() बहादराबाद अहमदपुर ग्रंट: गांधी जयंती के अवसर पर अहमदपुर ग्रंट ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायती राज मंत्रालय और पिरामल फाउंडेशन का सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी और स्कूल छात्रों द्वारा सफाई अभियान से हुई, जिससे महात्मा गांधी के स्वच्छता और सेवा के सिद्धांतों को बल मिला।इस विशेष ग्राम सभा का मुख्य आकर्षण 75 वर्ष से अधिक उम्र के 30 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान था। इन वरिष्ठ नागरिकों ने ग्राम पंचायत के विकास और बीते वर्षों में आए बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों ने ग्राम पंचायत में जनता की भागीदारी और मजबूत स्थानीय नेतृत्व के महत्व को उजागर किया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कौर ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा,यह हमारे लिए एक विशेष क्षण है कि पंचायती राज मंत्रालय ने देश भर की 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में से केवल 750 पंचायतों को चुना है, और उनमें अहमदपुर ग्रंट शामिल है। उत्तराखंड से केवल 9 पंचायतों का चयन किया गया, जिसमें हमारी पंचायत भी एक है। यह हमारे पंचायत के लिए गर्व का विषय है। गांधी फेलो शशांक शुभम ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया और ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को सशक्त बनाने के लिए जनता की भागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा किए

। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से ‘महिला अनुकूल ग्राम’ और ‘बाल अनुकूल ग्राम’ के दो प्राथमिक विषयों को अपनाया गया, और कुपोषण कम करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ, एडीओ पंचायत विजेंद्र सिंह सैनी, बहादराबाद, पंचायती राज मंत्रालय और पिरामल फाउंडेशन के पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुंदरलाल, और आईआईटी रुड़की के छात्र प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में पंचायत के सदस्य विकास सैनी, मोनू प्रजापति और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा बुध सिंह सैनी, बालचंद सैनी, बाबूराम सैनी, कलावती, बाला देवी, विनोद कुमार, वीरेंद्र सैनी, आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button