उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

आज हरिद्वार यूनिवर्सिटी के नर्सिंगमेदान्ता हॉस्पिटल, नोएडा से नितिन शर्मा डिप्टी मैनेजर एवं शरण चरण क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

 

 

आज हरिद्वार यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए मेदान्ता हॉस्पिटल, नोएडा से नितिन शर्मा डिप्टी मैनेजर एवं श्री शरण चरण क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट के महत्व, आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के तरीकों तथा समय पर सहायता पहुँचाकर किसी व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसके बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल जिया सजीव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

सत्र में विभाग के फैकल्टी

श्री संजय कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, सोनिया चौधरी अस्सिटेंट प्रोफेसर, प्रशांत असिस्टेंट प्रोफेसर,मानसी नर्सिंग ट्यूटर एवं माधुरी नर्सिंग ट्यूटर 

उपस्थित रहे और प्रशिक्षण को सफल बनाने में सभी ने सहयोग प्रदान किया।

बेसिक लाइफ सपोर्ट सत्र ने विद्यार्थियों में आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई तथा उन्हें वास्तविक जीवन में उपयोगी कौशलों से सशक्त बनाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही इस अवसर पर प्रोवीसी रमा भार्गव, प्रो वी सी आदेश आर्य, प्रो वी सी सम्राट विवेकानंद खन्ना, डॉयरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान आदि उपस्थित रहे=है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button