*लिटिल स्कॉलर्स की बेस अकादमी के छात्रों ने विश्व स्तर पर साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास*
*UIPM बायथले, ट्रायथले व लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में लिटिल स्कॉलर्स काशीपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन*
आज लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय में काशीपुर के मेयर श्री दीपक बाली ने UIPM बायथले, ट्रायथले एवं लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साउथ अफ्रीका में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय दल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कई रजत और कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसकी सूची इस प्रकार है
*सक्षम प्रताप सिंह* ने बायथले टीम एवं ट्रायथले टीम स्पर्धा में रजत पदक, जबकि लेजर रन व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
*नीरज नेगी* ने बायथले टीम और ट्रायथले टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

*आदित्य नेगी* ने बायथले टीम, ट्रायथले टीम एवं लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
*करन नेगी* ने भी बायथले टीम, ट्रायथले टीम और लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।
*भागर्वी रावत* ने बायथले टीम, ट्रायथले टीम तथा लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

*दीपांशी भारद्वाज* ने ट्रायथले टीम एवं लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। *प्रीत नेगी* ने लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। *नाम्या महतो* ने लेजर रन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। *अवनी राणा* ने ट्रांयथले टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
इस अवसर पर मॉड्न् पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा , प्रधानाचार्य श्रीमती शिखा गौतम, श्री नीरज कुमार, रमेश खरकवाल, अनुराग पंत, गोपाल बिष्ट, सुनील चौहान तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों , अभविभावकों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भारतीय खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के उभरते हुए खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।




