उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ापिरान कलियर

कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई 🔹 चोरी के प्रयास में एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल — अपराधियों में मचा हड़कंप!

 

थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि क्षेत्र में अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संदिग्ध युवक चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ।

 

मामला बीते दिन 09 नवंबर 2025 का है, जब श्री सुनील कुमार निवासी इमलीखेड़ा ने चौकी इमलीखेड़ा पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नियत से उनके घर के घेरे में घुस आया है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलशेर पुत्र नासिर निवासी मोहल्ला किला लंढौरा, मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) बताया। युवक से जब घर में घुसने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को अंतर्गत धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया और आज माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

 

👮 पुलिस टीम:

 

उ.नि. शहजाद अली, थाना पिरान कलियर

 

हे.का. संजय रावत, थाना पिरान कलियर

 

का. भूपेन्द्र सिंह, थाना पिरान कलियर

 

 

कलियर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में राहत और अपराधियों में डर का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि “कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

📍 थाना पिरान कलियर की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर जनता के विश्वास को मजबूत करती नजर आ रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button