रुड़की में शिक्षा संस्थान पर गंभीर आरोपों को लेकर कल होगा प्रदर्शन, SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन
रुड़की। हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े लगभग 150 परिवारों ने इम्पीरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रबंध समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि संस्था में योजनाबद्ध तरीके से ठगी, भर्तियों में फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी अनुदान लेने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही कई विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र भी कथित रूप से जब्त कर लिए गए हैं, जिससे उनका भविष्य संकट में पड़ गया है।
इन सभी मामलों को लेकर सोमवार 11 मई 2026 को सुबह 10 बजे SDM कार्यालय, पुरानी तहसील रुड़की में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पीड़ित परिवारों का समर्थन करने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
संपर्क सूत्र :
7017390687
7579427270
9870833113




