*भगवानपुर के होटल रॉयल इन में मनाया गया प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस। धरातल से जुड़े जनहित के मुद्दे पत्रकारर बंधुओ को उठाने चाहिए : सुबोध राकेश। पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने प्रेस क्लब भगवानपुर के सभी पत्रकारो को दी बधाई।*
*भगवानपुर।* आज भगवानपुर में पत्रकारों द्वारा नगर के होटल रॉयल इन में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मैं पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने दी शुभकामनाएं । इस मौके पर बोलते हुए सुबोध राकेश ने कहा देश में हिंदी पत्रिकाओ के माध्यम से समाज में जन जन जागरूकता लाने का काम किया है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक आर्थिक समाज संस्कृति विभिन्न क्षेत्रों मे महत्व पूर्ण योगदान निभा रही है इस मौके पर सुबोध राकेश ने तमाम पत्रकारों का धन्यवाद किया। और कहा की जनता आवाज उठाने का पत्रकारिता ही एक संयुक्त माध्यम है इस शुभ अवसर पर आदिल राणा चेयरमेन प्रेस क्लब,शमशाद अहमद सरक्षक,धीर सिंह महा सचिव,लियाक़त कुरैशी डायरेक्टर,सुनील कुमार उपाध्यक्ष,मुकर्रम मलिक,मेहरबान अली,मुरसालीन अल्वी, सूरज,जाकिर,दिनेश,सीमा,प्रीति, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




