उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

कलियर में गूंजा जय भगवान सैनी का नाम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बिजेंदर सैनी का बड़ा ऐलान

 

कलियर विधानसभा में आगामी चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक में वरिष्ठ हिंदूवादी नेता और बड़े भाई बिजेंदर सैनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने पूरी विधानसभा में हलचल मचा दी।

बैठक के दौरान बिजेंदर सैनी ने दो टूक शब्दों में कहा कि

“अगर हमें केंद्रीय नेतृत्व को खून से भी लेटर लिखकर देना पड़ा, तो भी हम देंगे, लेकिन कलियर विधानसभा से प्रत्याशी जय भगवान सैनी ही चाहिए।”

उनके इस भावुक और आक्रामक बयान ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भर दिया।

उन्होंने कहा कि जय भगवान सैनी जमीन से जुड़े, संघर्षशील और जनता के सच्चे सेवक हैं, जिन्होंने वर्षों से कलियर विधानसभा के हर गांव, हर मोहल्ले और हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया है। ऐसे में इस बार कलियर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की एक ही पुकार है —

“अबकी बार, जय भगवान सैनी!”

बैठक में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में जय भगवान सैनी के समर्थन में नारे लगाए और केंद्रीय नेतृत्व से मांग की कि कलियर विधानसभा से उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया जाए।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि पार्टी कलियर में मजबूत और जीताऊ चेहरा चाहती है, तो जय भगवान सैनी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

इस बैठक के बाद साफ हो गया है कि कलियर विधानसभा में टिकट को लेकर अब मामला केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक बन चुका है। अब देखना यह होगा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कलियर की इस मजबूत आवाज को कितनी गंभीरता से लेता है।

कलियर की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक अब एक ही नारा गूंज रहा है —

“अबकी बार, जय भगवान सैनी!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button