उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर दिनांक 2 दिसंबर से चल रहे सहकारिता मेले के समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों

 

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पर दिनांक 2 दिसंबर से चल रहे सहकारिता मेले के समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में आशुतोष शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार, डॉ मधु सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा रुड़की, तन्मय वशिष्ठ महामंत्री गंगा सभा हरिद्वार, कृष्ण कुमार ठेकेदार, गंगा सभा, प्रदीप चौधरी पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरिद्वार, सुशील त्यागी पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक हरिद्वार, विकास तिवारी पूर्व अध्यक्ष थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार हरिद्वार तथा अन्य विशिष्ट सहकार गणों में मनोज नायक, अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल तथा मांगेराम सिरोही द्वारा दीप प्रज्वलन कर आज के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जनपद की समितियों के सदस्य, कृषक बंधु व स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा जनपद में आयोजित सहकारिता मेले के आयोजन की प्रशंसा की गई तथा मेले के द्वारा स्थानीय व्यवसायियों स्वयं सहायता समूह के स्थानीय उत्पादों को विक्रय हेतु मंच उपलब्ध कराने पर हर्ष जताया गया। अन्य अतिथियों ने भी सहकारिता आंदोलन के सशक्तिकरण पर बल दिया।

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत डैम किड्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सहकारिता विषय पर संगीत तथा नृत्य के प्रदर्शन द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय लालढांग के छात्रों द्वारा शरीर-सौष्ठव का प्रदर्शन करते हुए मलखंभ का प्रदर्शन किया गया। चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। उक्त प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मारक देकर सम्मानित भी किया गया

मेले में शासकीय विभागों के अतिरिक्त बागवानी, इफको, होम्योपैथी चिकित्सा, पतंजलि तथा अनेक स्वयं सहायता समूहों तथा संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों के फुड स्टाल तथा झूले आदि मेले की उपयोगिता में वृद्धि करते हुए सामान्य जनों को सहकारिता मेले मैं आकर्षित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन भाषण में जिला सहायक निबंधक हरिद्वार श्रीमती मोनिका चुनेरा तथा सचिव/ महाप्रबंधक सौ सिंह द्वारा आयोजन से जुड़े समस्त कर्मचारियों अधिकारियों, व्यवसायियों स्वयं सहायता समूहों तथा जिला प्रशासन का आभार जताते हुए सफल आयोजन हेतु बधाई प्रेषित कर मेले का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button