विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी एवं विभा वाणी उत्तराखंड,एवं भारत विकास परिषद के संयोजन से बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में स्कूली बच्चे ,स्कूल स्टाफ एवं क्षेत्र वासियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया ,जिसमें 100 से अधिक महिला पुरुषों ने भाग लिया । योग दिवस कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य श्री संजय गर्ग जी एवं ,भारत विकास परिषद के संजय पाल जी ने ,विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी की योग प्रशिक्षक श्रीमति गुंजन सैनी, संस्थान निदेशक राज बहादुर सैनी, परियोजना प्रबंधक आरती राणा ,एवं स्टाफ का पटका उड़।कर स्वागत किया ।उसके बाद कॉलेज प्रधानाचार्य

श्री संजय गर्ग जी संस्था निर्देशक राजबहादुर सैनी ,योग प्रशिक्षक श्रीमती गुंजन सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं योग की महत्ता का विस्तार से वर्णन किया ।इसके बाद गुंजन सैनी ने ताड़ासन, मलासन, भस्तिका ,प्राणायाम मध्यान आसान ,सूर्य नमस्कार ,तथा विभिन्न लोगों की बीमारियों थायराइड, कब्ज ,बैक पेन ,पेट गैस, हाइपरटेंशन ,
बीपी ,कोलेस्ट्रॉल, मोटापा आदि से निजात के लिए अनेक आसान की प्रैक्टिस करवाई ।इस अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी से ,शुभम कुमार, देव शनि, आकाश चौधरी, आकाश सैनी, आरती राणा ,राज बहादुर सैनी एवं बी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य संजय गर्ग, कार्यक्रम प्रभारी संजय पाल,मांगेराम जी ,आदि सैकड़ो उपस्थित रहे ।




