उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी सड़को की सौगात-बोले मेरे द्वारा किए कार्य 15 साल बनाम 3.5 साल

 

बुग्गावाला। ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के बुग्गावाला क्षेत्र को सड़क की सौगात देने का काम किया गया है। सोमवार की सुबह ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर के द्वारा लगभग 61 लाख से बनने वाली सड़क की सौगात ग्राम बुग्गावाला, से ग्राम बदीवाला तक में दी गई। इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर का स्थानीय लोगों के द्वारा गर्म जोशी के साथ में स्वागत फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ में किया गया। विधायक इंजी रवि बहादुर ने सादगी की साथ में स्वयं सड़क का उद्घाटन न करते हुए स्थानीय नागरिकों से ही सड़क का उद्घाटन करवाया।

ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर लगातार ज्वालापुर विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं और लगातार खादर से लेकर घाड़ क्षेत्र तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इंजी रवि बहादुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में हमने 15 साल की अपेक्षा ज्वालापुर विधानसभा को विकास कार्यों की सौगात देने का काम किया है और आगे बड़ी बड़ी योजना है जो आने वाले समय मे धरातल पर दिखाई देंगी। इस दौरान कमलजीत सिंह प्रधान शुभम चौहान प्रधान मिथुन राठौड़ अशोक सैनी सुमित सैनी मोहित सैनी अमित मुन्नीलाल आदेश कटारिया सागर रामचंद्र मुखिया सरदार राम सिंह मांगेराम कम्बोज राहुल राठौड़ रमेश राठौड़ संजीव कम्बोज सुमित कम्बोज आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button