अल्मोड़ाउत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

भेल रानीपुर में विकास और स्वच्छता को लेकर अहम बैठक, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार से शिष्टाचार भेंट

 

हरिद्वार।

कल भेल रानीपुर, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मुलाकात का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भेल रानीपुर के कार्यपालक निदेशक (हीप एवं सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इसके उपरांत भेल रानीपुर के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता से भी शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वार्ड से जुड़े कई ज्वलंत जनसमस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यपालक निदेशक महोदय ने सभी विषयों पर पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विशेष रूप से भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बैरियर नंबर पाँच पर एक सुंदर पार्क के निर्माण को लेकर चर्चा सार्थक और सकारात्मक रही।

इस अवसर पर भेल रानीपुर के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार को दिल से बधाई एवं साधुवाद प्रेषित किया गया और यह आशा व्यक्त की गई कि उनके कार्यकाल में भेल रानीपुर नए-नए विकासात्मक आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button