उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

राष्ट्रीय फ़ार्मेसी सप्ताह पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी की जागरूकता रैली—टीकाकरण के महत्व पर विशेष ज़ोर

 

 

हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फ़ार्मेसी कॉलेज में 17 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ हुए राष्ट्रीय फ़ार्मेसी सप्ताह के अवसर पर रुड़की शहर में एक भव्य जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस वर्ष फ़ार्मेसी सप्ताह का विषय “Pharmacists as Advocates of Vaccination” निर्धारित किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज में टीकाकरण की आवश्यकताओं और स्वास्थ्य सेवाओं में फ़ार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है। रैली का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों

—डॉ. आदेश के. आर्य (प्रो वाइस-चांसलर), कर्नल डी. के. यादव (एडमिन ऑफिसर) एवं डॉ. हरि हरा सुधन (प्रिंसिपल, फ़ार्मेसी कॉलेज)—द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। फ़ार्मेसी सप्ताह के मुख्य संयोजक प्रो. विशाल बल्याण तथा समिति सदस्यों सुमिता मनहास, सोफ़िया अंसारी, रजत सैनी, शलिनी शर्मा, साक्षी मेह्रोत्रा और काजल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली के दौरान छात्रों ने टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े संदेश-प्लैकार्ड लेकर नागरिकों को जागरूक किया। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। फ़ार्मेसी विभाग द्वारा पूरे सप्ताह अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें— विशेषज्ञों के व्याख्यान, खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता स्टॉल प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए उपयुक्त पौष्टिक आहार की जानकारी पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए। इन स्टॉल्स के माध्यम से जनसाधारण को रोग-विशेष के अनुसार सही आहार, जीवनशैली तथा दवाइयों के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 

विजेताओं का सम्मानसप्ताह के समापन अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फ़ार्मेसी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समझ बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी प्रबल करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button