राघडवाला में चैंपियन सूरज रोड़ का भव्य सम्मान समारोह
गांव राघडवाला में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले चैंपियन सूरज रोड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आदरणीय श्री बिरम सिंह जी द्वारा चैंपियन सूरज रोड़ को सोल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में आदरणीय श्री पवन रोड जी एवं इमली खेड़ा के चेयरमैन श्री मनोज सैनी जी सहित गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी सम्मान समारोह को गरिमामय बनाया।
इस मौके पर बाबू रोड, अवनीश चौधरी, चंचल रोड, मनजीत रोड, रिशु रोड, जयवीर चौधरी, अंकुर चौधरी, शुभम चौधरी, विनीत रोड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में गांव राघडवाला की टीम ने शिमला मौलाना, पानीपत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर गांव का नाम रोशन किया था। खेल भावना और एकता का यह उदाहरण पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सूरज रोड ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता रहेगा।
गांव राघडवाला की एकजुटता और खेल प्रेम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा को सम्मान देने में यह गांव हमेशा अग्रणी रहा है। 🏆✨




