Blogउत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

बाल दिवस के अवसर पर विधि संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*

 

 

 14 नवम्बर 2025 को मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा की पूर्व अनुमति से विधि संकाय मदरहुड विश्वविद्यालय, रूड़की, में बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), हरिद्वार के दिशा- निर्देशानुसार वाद -विवाद व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया गया।

 

विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो० डॉ० जयशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को, बच्चों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण, (POCSO Act) 2012, एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम, के प्रति जागरूक करना था। प्रोफेसर (डॉ०) श्रीवास्तव ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्होंने कहा, “आज के इस कार्यक्रम ने छात्रों को विधिक अधिकारों और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं कि इस कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और शिक्षा के अधिकार, बाल अधिकार, एवं POCSO अधिनियम पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाए।

 

निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो०(डा०) नीरज मलिक ने बताया कि निर्णय करना बहुत कठिन था क्योंकि सभी विद्यार्थियों ने पूरी तैयारी के साथ इन प्रतियोगिता में भाग लिया ।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी०ए० एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका यादव, ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर बी०ए० एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था त्यागी रहीं और तृतीय स्थान एल०एल०बी० प्रथम वर्ष की छात्रा सायरा ने प्राप्त किया। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीबीए एलएल०बी० द्वितीय वर्ष की टीम शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

विधि संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कुमार, सचिव, निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श केंद्र, मदरहुड विश्वविद्यालय,रुड़की, ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों को विधिक अधिकारों और बालकों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों, POCSO अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के समस्त सदस्यगण, एसोसिएट प्रो०(डॉ०) हरिचरण सिंह यादव, एसोसिएट प्रो०(डॉ०) नलनीश चंद सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० संदीप कुमार, डॉ० जूली गर्ग, डॉ० विकास तिवारी, सतीश कुमार, राहुल वर्मा, अमन सोनकर, मधुर स्वामी, सुजीत तिवारी, व्यंजना सैनी, रेनू तोमर, अनंदिता चटर्जी,संविधा गुप्ता, स्नेहा भट्ट, आदि उपस्थित रहें।

मदरहुड विश्वविद्यालय, फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज ने फिर से छात्रों को महत्वपूर्ण दिवस पर समाजिक और विधिक मुद्दों पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button