उत्तराखंड

हरिद्वार विश्वविद्यालय में किया गया फ्रेशर पार्टी का आयोजन”

 

रिपोर्ट अभिषेक सैनी 

फ्रेशर पार्टी” एक ऐसा आयोजन है जिसका हर छात्र बेसब्री से इंतजार करता है। इसी के क्रम में 19/10/2024 को सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स के लिए एक स्वागत पार्टी का आयोजन किया। फ्रेशर्स डे उत्साह, खुशी, संगीत, उत्साह, हंसी और खुशी से भरा था। फ्रेशर्स डे के लिए ड्रेस कोड था “अपना सर्वश्रेष्ठ ड्रेस पहनें” आपको अवगत कराते चले कि

हरिद्वार विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में सीनियर छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया । आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट सी ए सत्येंद्र कुमार गुप्ता, प्रो वाइस चासंलर बी एम सिंह, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, डॉ यशवीर सिंह, डा आदेश आर्य, निदेशक डॉ विपिन सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । संस्था के अध्यक्ष सी ए सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को लगन से पढ़ाई करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

­छात्र-छात्राओं ने उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ एकल गीत ,एकल व समूह नृत्य ,कविता आदि के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति दी। यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चासंलर बी.एम.सिंह ने विद्यार्थी जीवन में सांस्कृतिक समारोह की महत्ता को बताते हुए जूनियर तथा सीनियर के मध्य आपसी मेलजोल बढ़ाने का सन्देश दिया । आयोजन का सफल संचालन प्रमुख श्रीमती निशा धीमान द्वारा किया गया । मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के चयन के लिए कैटवाक के साथ परिचय राउंड , टैलेंट राउंड और आखिरी राउंड प्रश्नोत्तरी का रखा गया । तीन चरणों के पश्चात आमंत्रित निर्णायकों ने सक्षम वर्मा तथा आकांक्षा सिंह को क्रमश: मिस्टर व मिस फ्रेशर चुना, अभी चौधरी आदि ऐश्वर्या, शुभम कुमार और भूमि सिंह विजेता रहे। कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया इस शुभ अवसर पर हरिद्वार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी विभागों के प्रोफेसर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button