रिपोर्ट = शुभम चौधरी
रुड़की। रुड़की के अंबर तालाब स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के कारण एक गैस सिलेंडर और फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। इस दौरान बचाव कार्य में लगे दो लोगों को हल्की चोटें भी आ गई हैं । जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अम्बर तलाब स्थित घर में देवभूमि गैस एजेंसी स्वामी का घर है। बताया गया है आज दोपहर अचानक से घर में आग लग गई आग का धुंआ उठता देख व्यापारी देशबंधु गुप्ता एवं अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा कि घर में पहली मंजिल पर कुछ लोग है जो आग में फंस सकते हैं उन्होंने अन्य लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। जैसे ही उन्हें बाहर निकाला तो घर में रखा एक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से देशबंधु गुप्ता एवं अन्य लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीओ रुड़की नरेंद्र पंत,एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।




