उत्तराखंडदेश

मंगलौर में बिजली विभाग की छापेमारी, 18 बिजली चोरी पकड़ी गईं

मंगलौर में बिजली विभाग की छापेमारी, 18 बिजली चोरी पकड़ी गईं

मंगलौर। विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के अंतर्गत बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम और विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान कस्बा मंगलौर के मोहल्ला सराय अजीज, दंगल मैदान, मोहल्ला किला और मोहल्ला पठानपुरा में बिजली जांच की गई। जांच के दौरान 18 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि बिजली बिल के बकायेदारों के 15 मीटर भी उतार दिए गए।

कार्रवाई में उपखंड अधिकारी मंगलौर अनुभव सैनी, अवर अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विजिलेंस धनंजय सिंह, सहायक अभियंता विजिलेंस विकास कुमार, सहायक अभियंता विजिलेंस रोबिन सिंह मनोरिया, अवर अभियंता विजिलेंस अनिता काला, अवर अभियंता विजिलेंस सपना, इंस्पेक्टर विजिलेंस मारुत शाह और सब इंस्पेक्टर विजिलेंस संजीव त्यागी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि आगे भी विजिलेंस और विभागीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से बिजली चोरी के खिलाफ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button