उत्तराखंड

अधिकारों का प्रयोग करना अधिकारी की जिम्मेदारी ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती l

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती मेडिकल स्टारों पर ही नहीं फार्मेसी कंपनियों पर भी रख रही है पेनी नजरl

 

रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

 

 l एक ड्रग्स इंस्पेक्टर सार्वजनिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह सुनिश्चित करके कि दवाइयां सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को पूरा करती है उनकी प्राथमिकता जिम्मेदारियां में विनिर्माण सुविधाओं का निरीक्षण करना ,विनिमय के अनुपालन की समीक्षा करना और गुणवत्ता आश्वासन के लिए दवा उत्पादो की जांच करना शामिल है lवह विनिर्माण से लेकर बिक्री के चरण तक सामान्य उपयोग के लिए दावों का ऑडिट और निरीक्षण भी करते हैं l इसलिए उन्हें अपने अधिकारों का प्रयोग करना बहुत जरूरी होता हैl

अब हम यहां उस ड्रग्स इंस्पेक्टर की बात करते हैं जो कि साल 2003 में जनपद हरिद्वार में आई थी और अपनी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा व मेहनत से काम कर मेडिकल माफिया लोगों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया lअगर हरिद्वार के साथ साथ अधिकतर रुड़की क्षेत्र के फार्मेसी कंपनी के संचालक यह सोच बैठे हैं कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की नजर केवल मेडिकल स्टोर पर ही सीमित है तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी lक्योंकि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती अपनी पूरी ईमानदारी मेहनत व कर्तव्य निष्ठा के साथ हरिद्वार वअधिकतर रुड़की क्षेत्र में काम कर रही है lचाहे मेडिकल स्टोर की शिकायत हो या किसी भी फार्मेसी कंपनी की वह तुरंत कार्रवाई करने में नहीं हिचकती हैl बताया गया है कि हरिद्वार व रुड़की में लगभग डेढ़ सौ से 200 कंपनियां दवा निर्माता के रूप में काम कर रही है और जिनकी दवाइयां देश विदेश में भी जाती हैं lइसलिए गुणवत्ता बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है इसलिए ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती दवाइयां की गुणवत्ता पर खास नजर रखे हुए हैं लोगों का कहना है कि 1 साल पूर्व जब से आयरन लेडी व सिंघम लेडी के नाम से मशहूर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने हरिद्वार व रुड़की की कमान संभाली है तब से ड्रग्स माफिया में हड़कंप मचा हुआ है llइस मामले में जब ड्रेस इंस्पेक्टर से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग करना अच्छी तरीके से जानती हैं और वह पूरी ईमानदारी वह कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम दे रही हैं

 

उन्होंने बताया कि वह जिस भी कंपनी में या मेडिकल स्टोर पर जाती हैं तो वह पहले तो उन्हें पूरे रूल रेगुलेशन समझlती है l अगर वह उस चेतावनी को अमल में नहीं लाता तो उसके खिलाफ वह फिर कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटती lउन्होंने बताया कि वह पिछले 1 साल से दवा कंपनियों की जांच कर रही हैंl अभी तक लगभग 80% कंपनियां की जांच हो चुकी है और 20% की जांच शेष हैl उन्होंने बताया कि दवा कंपनियों को डेढ़ सौ मानक पूरे करने होते हैं लेकिन अधिकतर कंपनी मानक पूरे नहीं कर रही हैं इसलिए हम लगातार कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं और जो मानकों का पालन नहीं कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल के अंदर उन्होंने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम के साथ मिलकर शुरू से 80% से अधिक कंपनियों की जांच की है और 20 कंपनियां लगभग अभी पेंडिंग है l

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती का साफ-साफ कहना है कि वह पहले कंपनियां में जाकर पूरे परिसर का निरीक्षण करती हैं और जहां-जहां उन्हें कमी दिखाई देती है वह उसे दूर करने के लिए कंपनी संचालक को निर्देश देती हैं अगर उसके बाद भी उन्होंने उनके आदेशों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने में भी देर नहीं लगाती lउन्होंने बताया है कि फार्मेसी कंपनी हो या कोई मेडिकल स्टोर हो वहां साफ सफाई रहनी बहुत जरूरी है क्योंकि वहां पर जीवन रक्षक दवाइयां बनती हैं जिससे लोगों की जान सुरक्षित रह सके l अनीता भारती ने जिस तरह लगातार हरिद्वार वअधिकतर रुड़की क्षेत्र में फार्मेसी कंपनियां व मेडिकल स्टोर पर छापा मार करवाई का अभियान चलाया हुआ है lवह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है लोगों का कहना है कि अनीता भारती जैसा अधिकारी अगर पहले रुड़की में आ जाता तो लोगों को अच्छी कंपनियों की अच्छी क्वालिटी की दवाइयां मिल सकती थी लेकिन कोई बात नहीं अब तो लोगों को सही कंपनियों की अच्छी क्वालिटी की दवाइयां प्राप्त हो रही है lउन्होंने अपने कथन में कहा है कि मेडिकल स्टोर पर बच्चे काम ना करें

 

और एक्सपायर दवाईयों को मेडिकल स्टोर से दूरी रखें जिससे लोगों को एक्सपायर दवाई ना मिल सके l अनीता भारती का कहना है कि वह अपने अधिकारों को भलीभांति जानती हैं और वह उसका प्रयोग भी अच्छी तरह से कर रहीहैं l जनपद के लोगों को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के रूप में जिस तरह एक अधिकारी मिला है उससे लोगों में अपने अच्छे स्वास्थ्य के प्रति विश्वास जगा है ll

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button