उत्तराखंड

भाजपा शासन में विकास हो गया है पूरी तरह ठप:राजेंद्र

 रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल 

 

रुड़की। कांग्रेस महानगर रुड़की जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा शासन में विकास कार्य पूरी तरह तप हो गए हैं

 

और जरूरतमंदों को सरकारी योजना व कार्यक्रमों का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है। भारतीय जनता पार्टीविवादित मुद्दों को हवा देने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

वार्ड संख्या- 34 में पूर्व पार्षद फजलुरहमान के कार्यालय पर वार्ड कमेटी की बैठक सेक्टर प्रभारी ओर जिला कांग्रेस महामंत्री मुस्तकीम अहमद के संचालन में आहूत की गई।बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि सभी कांग्रेस के साथियों को रुड़की को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार को सफल बनाना है। क्योंकि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के समय में रुड़की नगर निगम द्वारा तमाम क्षेत्रों की अनदेखी की गई है। सड़कें टूटी पड़ी है। टंकियों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। सीवरेज फेल हो गया है।

 

तमाम गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था खराब है। चारों तरफ डेंगू और अन्य बुखार का प्रकोप बना हुआ है । ऐसी स्थिति में रुड़की नगर के विकास के लिए कांग्रेस को सहयोग करना चाहिए। ताकि कांग्रेस पार्टी का मेयर निर्वाचित किया जा सके।इस अवसर पर पूर्व पार्षद फजलुरहमान ने कहा कि उनके वार्ड से सभी लोग कांग्रेस का सहयोग कर रुड़की महानगर एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड कमेटी का गठन कर दिया गया

 

।जिसकी विधिवत घोषणा जिला प्रभारी प्रकाश जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत जारी की जाएगी। इस अवसर पर नरेश पुरी, राव परवेज जावेद खान, फारूख, जिला महामंत्री मुस्तकीम अहमद मोनू भाई शक्ति पुरी वहीद गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button