उत्तराखंड

मुनीश सैनी के नेतृत्व में ग्राम बेल्डा में किसान चौपाल सम्मेलन, ग्रामीणों की समस्याओं और आकांक्षाओं को मिला मंच

 

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत हुआ आयोजन

पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेल्डा में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत एक भव्य किसान चौपाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कलियर विधानसभा प्रभारी मुनीश सैनी ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएँ, सुझाव एवं आकांक्षाएँ गंभीरता से सुनी गईं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया।

किसान चौपाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनीश सैनी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और हर ग्रामीण को सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलें।

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद आदरणीय त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष डॉ॰ मधू सिंह, जिले के महामंत्रीगण, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, तीनों मंडल अध्यक्ष तथा अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएँ और सुझाव साझा किए।

किसान चौपाल सम्मेलन में ग्रामीणों ने जल, सड़क, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button