रिपोर्ट अभिषेक सैनी
जनपद के 11 युवा विधायक विधानसभा सत्र में उठाएंगे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं, शुभम सैनी आशु करेंगे विधानसभा ज्वालापुर का प्रतिनिधित्व, पहले भी एक बार कर चुके है इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं इसमें युवा देव भूमि से सभी संबंधित विषयों पर मंथन करेंगे विधानसभा ज्वालापुर का प्रतिनिधित्व।देहरादून युवा विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड की सभी सीटों से युवा विधायक प्रतिभाग करेंगे, विधानसभा ज्वालापुर से शुभम सैनी (आशु) अपने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्या रखेंगे। शुभम सैनी पूर्व में भी गैरसैंण युवा विधानसभा सत्र में एक बार युवा विधायक चयनित हुए थे। इससे पूर्व सत्र में जो मुद्दे विधानसभा पटल पर उन्होंने रखे थे, उन पर भी मंथन होगा और उनकी प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगे की मूल समस्या से अवगत कराएंगे।

इस बार के मुख्य मुद्दे उत्तराखंड में भू-कानून बिल, यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल एवं शिक्षा और स्वास्थ्य पर होंगे, हालांकि अभी विधानसभा सत्र देहरादून में बहुत ही जोर शोर से चला था, अब 27, 28 फरवरी व 1 मार्च तक तीन दिवसीय सत्र में युवाओं को बहस करने का मौका मिलेगा और वह जनहित की समस्याओं को सदन के पटल पर उठाकर उनका निराकरण कराएंगे।




