नगर पंचायत इमली खेड़ा मैं वार्ड नंबर 8 की सड़के बनी गंदगी का सर्टिफिकेट यह वह सड़क है कब्रिस्तान से जो बड़ी मस्जिद को जोड़ती है मस्जिद से पहले यह फुरकान लकड़ी वाले की बराबर से जो हरिजन बस्ती और मुस्लिम बस्ती को रास्ता जाता है लगभग इमली खेड़ा के 60% निवासी इसी ही सड़क का प्रयोग करते हैं
लेकिन इस सड़क पर गंदगी होने के कारण उनको दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है लगभग 500 600 मीटर ज्यादा पैदल यात्रा करने के बाद वह लोग अपने घर पहुंचते हैं लेकिन वार्ड नंबर आठ के सभासद कुंभकरण की नींद सो रहे हैं
चुनाव में बहुत बड़े-बड़े वादे करने के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं है रात को तो इस रोड का यह हाल हो जाता है कि कहीं लोग गिर के चोटिल भी हो चुके हैं और जो इमली खेड़ा नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर कर्मचारी हैं उनका तो क्या ही कहना वह भी जो नगर पंचायत टैक्स की रसीद काटते हैं वह डेली इसी रास्ते से जाकर कलेक्शन करते हैं उनकी भी नींद आज तक नहीं खुली वह भी आंख मिचकर इसी रास्ते के बराबर से निकल जाते हैं जो सफाई कर्मचारी है जो में रोड रास्ता है उसे पर सफाई कर करते हैं
लेकिन इस रास्ते को देखकर वह भी मुंह फेर लेते हैं हालांकि नगर पंचायत इमली खेड़ा सभी कर्मचारियों को उनका वेतन सही समय पर दिया जा रहा है जब सुपरवाइजर और कर्मचारियों को यह पता है कि यहां पर गंदगी है उनको भी सफाई करनी चाहिए लेकिन उनका कोई फर्क नहीं पड़ता उनको तो अपने वेतन से मतलब है जो नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी है क्या तो उनको इस रास्ते के बारे में सुपरवाइजर द्वारा अवगत नहीं कराया गया या
अगर उनके संज्ञान में यह मामला है तो उसे पर अभी तक कार्य क्यों नहीं किया गया




