आज आईं0आई0टी0 परिसर के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम, रुड़की में एनसीसी के वरिष्ठ स्कन्ध कैडेट्स हेतु सी प्रमाण पत्र प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया । वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर लगभग 731 एनसीसी कैडेट्स ने प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग किया । परीक्षा का आयोजन कर्नल वीरेंद्र नेगी एवं ले कर्नल वीरेंद्र चौहान के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया ।
प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट- बैटल क्राफ्ट व करेंट अफेयर्स आदि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए ।
आज परीक्षा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं का ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता प्रदान करना है, यह आवश्यक है कि एनसीसी में ऐसे युवाओं का चयन किया जाए जो मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ हो और जिनमें अपने देश के प्रति देशभक्ति का जज्बा हो और देशवासियों की सेवा करने का भाव हो ।
परीक्षा के सफल आयोजन में मेजर (डॉ) गौतम वीर, ले (डॉ) इंदरदीप सिंह, ले (डॉ) अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट एसएस नपलच्याल, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश कुमार, बीएचएम केशवानंद, हवलदार दीपक, हवलदार सुरजीत सिंह, डीईओ सन्दीप बुड़ाकोटी आदि परीक्षा कराने हेतु मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।




