84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर रुड़की में दिनांक 18 नवंबर 2025 से आयोजित शिविर के पाँचवे दिन एनसीसी कैडेट्स द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया गया । महानिदेशक एनसीसी के दिशा निर्देशानुसार वंदे मातरम की डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित एनसीसी शिविर में 475 एनसीसी कैडेटस व स्टाफ द्वारा गाया गया व बटालियन के अधीनस्थ सेंट एन्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 01, सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल, केंट बोर्ड स्कूल द्वारा अपने-अपने विद्यालय में वंदे मातरम गाया गया व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां का आयोजन किया गया । वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत और बांग्ला मिश्रित भाषा में रचित वह जीत है जिसका प्रकाशन सन् 1882 में उनके उपन्यास आनंद मठ में अंतर्निहित गीत के रूप में हुआ था । इस गीत से सदियों से सुप्त भारत देश जाग उठा और आधी शताब्दी तक यह भारत की स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरक बना रहा । आजादी के बाद सन 1950 में इसे राष्ट्रीय गान के तौर पर अपनाया गया । आज राष्ट्रगान आयोजन में कर्नल अमन कुमार सिंह, मेजर (डॉ) गौतम वीर, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, सूबेदार मेजर अमर सिंह रावत, लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार, सूबेदार पंकज पाल, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, ईएसएम सतेंद्र सिंह, फर्स्ट ऑफिसर कमल मिश्रा, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेणु देवी लेफ्टिनेंट अंजना गुसाई, केयरटेकर पंकज कुमार, केयरटेकर वंदना चौहान, केयरटेकर प्रियंका प्रजापति, जीसीआई किरण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।




