उत्तराखंडनगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

पूर्व नगर पंचायत एम्बेसडर डॉ. रजनीश सैनी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के इमलीखेड़ा मंडल प्रभारी

 

 

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्व नगर पंचायत एम्बेसडर डॉ. रजनीश सैनी को इमलीखेड़ा मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

 

जिला अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन से विचार-विमर्श के बाद सभी मंडलों के लिए योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

डॉ. रजनीश सैनी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पूर्व में नगर पंचायत एम्बेसडर के रूप में भी उन्होंने जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाई। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें इमलीखेड़ा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

अपनी नियुक्ति पर डॉ. रजनीश सैनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा मंडल स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

 

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी,u कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने डॉ. रजनीश सैनी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में इमलीखेड़ा मंडल संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button