उत्तराखंडरूडकी

किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसानों के हितों के अनदेखी: चौधरी पदम सिंह रोड।*

 

 

*रुड़की,भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्राम तांशीपुर में आयोजित पंचायत में कहा कि एकता में ही बल है सभी किसान मजदूर को संगठित होकर अपने हक हुकूक की लड़ाई के लिए भाकियू के बैनर तले इकट्ठे होकर संघर्ष करना होगा। तभी उनकी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि तांशीपुर गांव के मंदिर के निकट जा रही 11000 की विद्युत लाइन का खंभा ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं हटाया गया लेकिन जब भाकियू रोड़ के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत महा प्रबंधक समेत तमाम आला अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी तब कहीं जाकर आज उक्त खंबे को हटाया गया। पंचायत में ग्राम तांशीपुर के अनेक लोगों ने भाकियू रोड की सदस्यता ग्रहण कर तन मन धन से संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। पंचायत में अनिल पुंडीर, रवि प्रकाश, मुबारिक सचिन कुमार ,प्रदीप त्यागी , विकास शर्मा, कुलदीप त्यागी , सलीम, सुशील कुमार, सचिन त्यागी रामदास, ज्ञानेंद्र त्यागी आदि अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button