रिपोर्ट अभिषेक गोडवाल
भाजपा संगठन पर्व को लेकर रुड़की जिले के रामनगर उत्तरी शक्ति केंद्र पर बूथ नंबर 81पर जिला मंत्री सतीश सैनी के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैठक में बूथ के निवासी गण एवं भाजपा जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के उत्थान और भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए कार्य करना है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुसार यह पार्टी हिंदुत्व को एक संस्कृत धारा के रूप में मानती है जो सभी भारतीयों को एकजुट करने का कार्य करती है, इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज नायक ने कहा

कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सिद्धांत पर कार्य करती है पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इस अवसर पर बैठक में सर्व समिति से वासु शर्मा को बूथ अध्यक्ष चुना गया, एवं महिला प्रमुख सोनिया सैनी को चुना गया, बैठक में भाग लेने वालों में जिला मंत्री सतीश सैनी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, शक्ति केंद्र संयोजक गौरव मेहंदी मेंहदीरत्ता,
विभोर सेठी मंडल महामंत्री भारत कपूर, मंडल मंत्री संजीव मेहंदी रत्ता, संगीता सैनी, नीरू कालरा, राम कुमार शर्मा , सुंदर लाल प्रजापति आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एवं बूथ अध्यक्ष के घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराया और बूथ अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर सभी भाजपा पदाधिकारी गणों ने वासु शर्मा को शुभकामनाएं दी




