उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन श्री प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रन’ अकादमी बहवलपुर में किया गया जिसका शुभ आरंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित सैनी, मुकेश भट्ट- क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर, व प्रवीण कुमार सैनी

आज दिनांक 7 नवंबर 2024 को युवा कल्याण विभाग हरिद्वार के द्वारा ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन श्री प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रन’ अकादमी बहवलपुर में किया गया

 

जिसका शुभ आरंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित सैनी, मुकेश भट्ट- क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवानपुर, व प्रवीण कुमार सैनी- अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति भगवानपुर, मोनिका गुप्ता प्रधानाचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से विवेकानंद जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया

 

जिसमें एकल गीत में ईशा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लोकगीत में श्रीप्रभु ग्रीन विल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरा स्थान मॉडर्न चिल्ड्रंस अकादमी की टीम के द्वारा किया गया ,लोक नृत्य में प्रथम स्थान श्रीप्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रन के बच्चों ने किया ,दूसरा स्थान मॉडर्न चिल्ड्रंस अकैडमी के बच्चों के द्वारा प्राप्त किया गया ,एकांकी नाटक में प्रथम स्थान श्री प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रंस

अकैडमी के द्वारा प्राप्त किया गया ,दूसरा स्थान मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों के द्वारा किया गया ,तीसरा स्थान पर बाबू आसाराम के बच्चों के द्वारा प्राप्त किया गया एकल नृत्य पर प्रथम स्थान परी सैनी ने प्राप्त किया वहीं मुकेश भट्ट के द्वारा बच्चों को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अच्छी प्रस्तुति के लिए बधाई दी गई और अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया ताकि जनपद पर भी अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकें, साथ में प्रवीण कुमार सैनी के द्वारा बच्चों को विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया गयाl

मोनिका गुप्ता प्रधानाचार्य के द्वारा अच्छा सफल आयोजन बनाने के लिए युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया जज की भूमिका को निभाते हुए ऋतु सैनी,गीता सैनी,प्रवीण सैनी, साथ में पीआरडी जवान कंवरपाल ,केशव ,संजय ,समीर, जितेंद्र सैनी, जगदेव, अन्य बच्चे भी मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button