रिपोर्ट अभिषेक सैनी
आदर्श युवा समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे याद किया गया। उत्तराखंड गैर सरकारी संगठन एन.जी.ओ महासंघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया बैठक में हरिद्वार,ऋषिकेश, कोटद्वारऔर रुड़की के गैर सरकारी संस्थाओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि राज्य संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित किया गया।उत्तराखंड में गैर सरकारी संगठनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से पंगू बनाया जा रहा है।राज्य से बाहर की संस्थाओं को टर्नओवर और अनुभव का लाभ देकर इस राज्य में करोड़ों रुपए के कार्य दिए जा रहे है।उन्होंने कहा कि कंपनी केवल एक क्षेत्र में कार्य कर सकती है।उसके बावजूद सीमेंट बेचने वाली कंपनी को समुदाय आधारित कार्य दिया जा रहा है, जो कार्य के साथ भी अन्याय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक लखबीर सिंह के द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों से अनभिज्ञ राज्य की मूल संस्थाओं को किनारे किया जा रहा है।आज की आवश्यकता है कि सभी संस्थाएं आपस में एकजुट हो जाए।बैठक में तय किया गया कि 26 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय सम्मेलन मे जनपद से सभी गैर सरकारी संगठन इस सम्मेलन में भाग लेंगे।संगठन से जिले के सभी संस्थाओं को जोड़कर सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठन के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सम्मेलन के दूसरे सत्र में संगठन की स्तरीय निर्वाचित राज्य कार्यकारिणी की चुनाव भी सम्पन्न होगा।बैठक में राकेश सिंह,विश्वास सक्सैना,नेहा मलिक,राकेश चौधरी,सुनीता चौधरी,डॉ रजनीश सैनी,राज बहादुर सैनी,जितेन्द्र कुमार,सीपी शर्मा,तनवीर आलम,आशीष राष्ट्रवादी,मनोज कुमार,विपिन सुन्द्रीयाल,चरण सिंह आजाद, रेखा,नितिन आदि उपस्थित रहे।




