आज हरिद्वार के होटल मधुबन में विभा वाणी इंडिया की ओर से राज्य स्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें उत्तराखंड के सैकड़ो एनजीओ के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभा वाणी इंडिया के रीजन निदेशक डॉ रोशन लाल का उत्तराखंड समन्वयक राज बहादुर सैनी के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया!विभा वाणी इंडिया की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देवभूमि जागृति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी को विभा वाणी उत्तराखंड का प्रदेश मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया! विभा वाणी के रीजनल निदेशक डॉ रोशन लाल एवं उत्तराखंड समन्वयक राज बहादुर सैनी के द्वारा आशीष सैनी को नियुक्ति पत्र एवं फूलमालाओं के द्वारा सम्मानित किया गया!
विभा वाणी उत्तराखंड में प्रदेश सलाहाकार नियुक्त किए जाने पर आशीष सैनी ने आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि जागृति फाउंडेशन के सौजन्य से विभा वाणी इंडिया के साथ जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा के रूप में देश सेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य किए जाएंगे! देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी, राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय सचिव सुधीर आर्य,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी एवं जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रदीप सैनी ने विभा वाणी उत्तराखंड का प्रदेश मुख्य सलाहकार नियुक्त किए जाने पर आशीष सैनी को शुभकामनाएं प्रेषित की!




