आज SSD INTER college के 10th और 12th class के बच्चों का परीक्षा परिणाम आया। हमारे ये नौनिहाल साल भर मन लगाकर पढ़े, खूब दिल से एक दूसरे की मदद की। इनका आत्मविश्वास और देश के अच्छे एवं सच्चे नागरिक बनने की इनकी लगन ही हमारी उपलब्धी है। 10th में कुल 96 बच्चों में से 80 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं 20 बच्चों के अंक 80% से अधिक हैं और अधिकतम अंक 86.33% हैं। और 12th में 158 बच्चों में से 150 बच्चे पास हुए 140 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 30 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया
आप सभी का SSD INTER COLLEGE के सदस्यों के ऊपर विश्वास एवं उत्साहवर्धन के लिए हृदय से आभार। आप लोगों के शुभकामनाओं भरे संदेश हमें इस राह पर सदैव आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हैं।




