उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘गट्टू’ कंट्रोवर्सी ने पकड़ा तूल, VIP मामले में पहला इस्तीफा

अंकिता भंडारी हत्याकांड संबंधित वीआईपी मामले पर भाजपा की महिला नेता आरती गौड़ ने इस्तीफा दिया

अब इस मामले पर नेताओं के इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है. दरअसल पूर्व विधायक की कथित पत्नी ने यमकेश्वर विधानसभा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ पर भी अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कुछ आरोप लगाए हैं. जिसके बाद अब आरती गौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है.

 

जारी वीडियो में आरती गौड़ पर आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के रिसॉर्ट को गिराने के लिए आरती गौड़ ने ही जेसीबी भेजी थी. इसके अलावा भी कई संगीन आरोप आरती गौड़ पर लगाए गए हैं.

 

हालांकि, इन तमाम आरोपों का खंडन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि, मुझे इस मामले में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. जब तक इस मामले की ठीक से जांच नहीं हो जाती है, तब तक मैं भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देती हूं.

 

इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि आरती गौड़ के इस्तीफे को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है. जब उनके पास कोई इस्तीफा आएगा, तो उस पर विचार किया जाएगा. उनके किसी भी नेता पर इस तरह से आरोप लगाना गलत है. वह इसका खंडन करते हैं.

 

गौर है कि अंकिता भंडारी यमकेश्वर क्षेत्र के वंत्ररा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. ये रिसॉर्ट भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्या का था. जिसे घटना के कुछ ही घंटों बाद जेसीबी के गिरा दिया गया था. हालांकि, इस घटना पर भी सबूतों को मिटाने के आरोप लगे थे.

 

 

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड गट्टू कंट्रोवर्सी, सुरेश राठौर ने पेश की सफाई, ऑडियो को बताया AI जनरेटेड

अंकिता भंडारी केस: गट्टू कंट्रोवर्सी पर BJP का रिएक्शन, संगीन आरोपों से किया किनारा, जानिए क्या कहा

अंकिता भंडारी हत्याकांड, कांग्रेस ने दिल्ली में खोला VIP का नाम, वीडियो का दिया  गया है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button