उत्तराखंडदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

गाय की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप को लगाई आग

 

लक्सर। लक्सर-बालावली मार्ग पर सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब कलसिया गाँव के पास ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ ली। गाड़ी से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ, जिसे ग्रामीणों के अनुसार बिजनौर ले जाया जा रहा था।

आज सुबह करीब 6:30 बजे हरिद्वार के थाना खानपुर के बालावाली चौकी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी, जिस वाहन से गाय को टक्कर लगी उसने मांस भरा हुआ था, जो सहारनपुर से नजीबाबाद ले जाया जा रहा था।मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल लेकर विधि अनुसार गाय का पोस्टमार्टम करवाया गयाl

कुछ उपद्रवियों ने मौके पर उपद्रव मचाते हुए वाहन में आगजनी का प्रयास किया गया जिसको फायर सर्विस टीम की सतर्कता से बुझा दिया गया।

मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने गई टीम पर भी उपद्रवियों द्वारा पथराव किया गया जिसमे 02 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पुलिस द्वारा मौके से पांच मोटरसाइकिलें जब्त करते हुए 10 व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रभावी धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध गौ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। भीड़ ने बाद में पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। स्थानीय विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बजरंग दल के जिला मंत्री जिवेंद्र तोमर ने कहा कि प्रतिबंधित मांस खुलेआम तस्करी कर लाया जा रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। हम मांग करते हैं कि आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई हो और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ लक्सर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। भीड़ को तितर-बितर करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हल्का बल प्रयोग करने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने जाम नही खोला। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जबकि चालक फरार हो गया। इस संबंध में बालावली चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह बिष्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मांस सहारनपुर से लाया गया था और बिजनौर भेजा जा रहा था। पशु चिकित्सक को बुलाया गया है जांच के लिए माँस के सेम्पल लिये गए हैं। आरोपियों के खिलाफ़ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। और फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जब इस संबंध में खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button