
रुड़की। अमेरिकन विश्वविद्यालय द्वारा 28 सितंबर 2024 को डॉ प्रवीण नायडू को नई दिल्ली में अशोका होटल के सभागार मैं आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड हुमन राइट प्रोटक्शन कमिशन द्वारा पी.एच.डी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन जी ने की दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि रही प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा शिल्पा शेट्टी वर्ल्ड हुमन राइट प्रोटक्शन कमिशन की ब्रांड एंबेसडर है तथा वह जानी मानी सोशल वर्कर व ह्यूमन राइट एक्टिविटीस भी है, शिल्पा शेट्टी ने ही डॉक्टर प्रवीण नायडू को पी.एच.डी.की मानद उपाधि से सम्मानित किया, तथा मानव अधिकार क्षेत्र में किए गए डॉक्टर नायडू के कार्यों की सराहना भी कि व भविष्य के लिए उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की, डा.नायडू वर्तमान समय में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, तथा अपनी एक विशेष पहचान बन चुके हैं अनेक विश्वविद्यालय व संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। डॉ प्रवीण नायडू प्रारंभ से ही शिक्षा व सामाजिक कार्यों में विशेष रूचि रखते हैं डा.नायडू का जन्म हरिद्वार जनपद के छोटे से गांव दरियापुर दयालपुर में हुआ, तथा उनकी शिक्षा दीक्षा इनके ननिहाल गांव गढ़मीरपुर जनपद हरिद्वार में हुई इससे पूर्व डॉक्टर नायडू राजनीति विज्ञान विषय में डॉक्टरेट है डा.नायडू से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि, अमेरिकन विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी.की उपाधि प्राप्त कर वह बहुत खुश है, तथा उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने अपने समाज राज्य व देश का नाम विश्व स्तर पर सम्मानित किया है तथा भविष्य में भी इसके लिए प्रयासरत रहेंगे कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि रहे मैकमिलन जॉर्ज वह एंजेला जोसेफ ने भी डॉक्टर नायडू को, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में शुभकामनाएं व बधाई दी तथा कार्यक्रम में लगभग 10 देशों के राजदूत भी उपस्थित रहे समाज में शिक्षा का महत्व और शिक्षा की समानता विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा और हुई तथा वर्तमान समय में भारत और विश्व के अनेक देशों में हो रहे मानव अधिकारों के हनन पर चिंता जताई गई तथा मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक राष्ट्र राज्य की सरकार को ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया डा.नायडू जातिवाद पाखंडवाद, रंग भेद नीति वह मानव अधिकारों पर अपना शोध कार्य करते आ रहे हैं। तथा उनके शोध कार्यों का विश्लेषण करने के पश्चात ही अनेक विश्वविद्यालय उन्हें सम्मानित कर रहे हैं दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री चौधरी सम्राट दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी प्रमुख भारतीय मानव अधिकार एक्टिविस्ट डॉ एसके मेहता पूर्व सेवानिवृत्ति आईजी उत्तर प्रदेश डॉक्टर सक्सेना और भारतीय कुश्ती पहलवान नेहा राठौर वर्तमान सहायक कमिश्नर आफ पुलिस मुंबई महाराष्ट्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति डा. नायडू वर्तमान समय में, शिक्षा विभाग उत्तराखंड में कार्यरत है। तथा यह जनपद टिहरी के दुर्गम के विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज,देवता धार ऑन प्रताप नगर में कार्यरत है डा.नायडू की इस उपलब्धि से, उनके परिवार मित्रगण और उनके शिक्षक बहुत खुश हैं। तथा इस उपलब्धि से प्रेरित होकर ही डॉक्टर नायडू आगे की कार्यवाही पर अपना रोड मैप तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस दिन भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में मानव अधिकारों की स्थापना होगी उस दिन इस विश्व से जातिवाद छुआछूत भाषावाद रंग भेद, पूर्णतया समाप्त हो सकेगा और वसुदेव कुटुंबकम की भावना भी उसी दिन सत्य सिद्ध होगी डा.नायडू की उपलब्धि के पश्चात, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों बुद्धिजीवी व अनेक संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।




