रिपोर्ट अभिषेक सैनी
हरिद्वार नमामि गंगे घाट पर जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन का चिंतन शिविर संपन्न हुआ, चिंतन शिवर में पदाधिकारीयों को कमेटी व सहभागी संस्थाओं द्वारा मिलकर बैठकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें अपने किसानों की समस्याओं को लेकर एक लिस्ट बनाई गई, इसमें वृद्धावस्था में 5000 रु0 मासिक पेंशन, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज, की मुख्य मांगे रखी गई। शिविर में सीएए के तहत नागरिकता प्राप्त पाकिस्तान से आए हुए अपने जो हिंदू परिवार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं उनका स्वागत और सम्मान किया गया जिसमें कैंपों के दिल्ली से नागरिकता प्राप्त पांच कैंप के प्रमुख व्यक्ति आय और उन्होंने एक अपेक्षा संगठन से रखी

कि हमारी आवाज कोई भी नहीं उठा रहा तीर्थ सेवा न्यास और महाराज हठयोगी जी के मार्गदर्शन में आशीर्वाद से 30 परिवारों को दिल्ली में रहने के लिए निवास स्थान तो प्राप्त हुआ है लेकिन सरकारी नीतियों नीतियों के हिसाब से आगे रोजी-रोटी के लिए जैसे 20 सूत्रीय कार्यक्रम लैंड लेस के लिए बना था इसी प्रकार के किसी कानून के प्रावधान के तहत अगर उन्हें जमीन आवंटित हो जाए तो उनकी जीविका और उनकी पीढ़ी का जीवन स्तर सुधर जाएगा इस एक मांग को जय जवान जय किसान संगठन ने एक अपनी अगली मांग बनाया है की इनके लिए सरकार भूमि की व्यवस्था कर दे जिससे कि यह पीछे जो बैकग्राउंड किसी परिवार है तो जय जवान जय किसान संगठन और तीर्थ सेवा न्यास ने भी यही अपेक्षा की है कि आज के दिन यह सबसे गरीब किसान हिंदुस्तान का है
इसके अलावा इस प्रोग्राम में परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप ने परिपाटी न्यूज़ अवार्ड से करीबन 70 आदमियों को सम्मानित किया और एक इस अवार्ड की शुरुआत की जिसमें सोशल वर्कर समाजसेवी और धर्म समर्पित व्यक्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया, एक इस चिंतन शिवर में एक मुहिम बनाई गई के तीर्थ सेवा न्यास के विश्व सनातन महापीठ के निर्माण में जन चेतना जगाने के लिए गांव-गांव तक हर किसान के परिवार तक इसका एक मिशन बनाया जाएगा वह एक जन चेतना जगाई जाएगी क्योंकि सनातन धर्म ही एक ऐसा है जो सबका कल्याण चाहता है

इन हैं विचारों और मंथनों के बाद बाबा हठयोगी जी के संबोधन में राम विशाल जी की संबोधन व अभिनव भारत पार्टी के अध्यक्ष चेतन शर्मा जी के संबोधन के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ और भविष्य में फिर अगली मीटिंग का एक ऐलान होना है इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




