अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता आशीष सैनी नए राज्यपाल उत्तराखंड को पत्र भेजकर 2021-22 के सत्र का प्रशिक्षण समाप्त कर रहे 500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा घोषित चयन प्रक्रिया में शामिल करने हेतु भर्ती प्रक्रिया को एक माह विलंब करने की मांग की है
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि उत्तराखंड की राज्य सरकार डीएलएड प्रशिक्षुओं के वर्ष 2021-22 के बैच के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है नवंबर माह में जिन लगभग 500 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो रहा है उन अभ्यार्थियों को सरकार द्वारा घोषित की जा रही भरती में शामिल होने से रोका जा रहा है। राज्य सरकार नवंबर माह में ही नियुक्ति निकाल रही है जिससे उपरोक्त लगभग 500 से अधिक अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सकेगा। लंबे समय के बाद हो रही इस भर्ती प्रक्रिया में यदि नवंबर माह में प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं, उन अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिलेगा तो यह उनके साथ अन्याय ही होगा।
उन्होंने राज्यपाल महोदय से निवेदन किया कि राज्यपाल महोदय से अपेक्षा है कि राज्य सरकार को इस संबंध में श्वेत पत्र लाने एवं नवंबर माह 2025 के उपरान्त ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का नोटिस जारी करें, जिसे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिल सके।
उन्होंने पत्र में बताया कि इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा माननीय मंत्री धन सिंह रावत को अनेक बार ज्ञापन दिया जा चुका है, परंतु राज्य सरकार द्वारा अभी तक इस संबंध में ना तो कोई जवाब दिया गया है और ना ही कोई नीति निर्धारित की गई है।

उन्होंने राज्यपाल महोदय से निवेदन किया कि राज्य सरकार को इस अन्याय को करने से रोका जाए और भर्ती प्रक्रिया में कम से कम एक माह का विलंब किया जाए। प्रशिक्षण ले रहे सभी अभ्यर्थी आपका हृदय से सदैव आभारी रहेंगे।




