उत्तराखंडरूडकीहरिद्वार

*अपर महानिदेशक एन सी सी का भ्रमण ग्रुप मुख्यालय, रुड़की*

 

आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को मेजर जनरल समीर भल्ला, अपर महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून द्वारा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय भ्रमण के क्रम में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की का भ्रमण किया गया जहाँ उनका स्वागत ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी व लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा किया गया । वाहिनी के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अतिथि के भ्रमण का शुभारंभ किया । कमान अधिकारी द्वारा बटालियन की कार्य प्रणाली के बारे में अपर महानिदेशक महोदय को जानकारी दी गई जिसके उपरांत जनरल ऑफिसर द्वारा बटालियन के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए कैडेट्स के लिए उच्चतम प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का आवाहन किया गया ।

अपने उद्बोधन में उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों के साथ-साथ चरित्र परिपक्वता और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम गुणों का पालन करने, क्षेत्र, जाति और पंथ की बाधाओं को पार करते हुए सौहार्द और टीमवर्क बनाए रखने का आवाहन किया । उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके मूल्य प्रणालियों को गहरा करना और हमारे देश के समृद्धि , संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है । जनरल ऑफिसर ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की की इकाइयों द्वारा एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण में किए जा रहे किए जा रहे कार्यो कि सराहना की और कैडेट्सों को अपने जीवन में कदम बढ़ाते हुए, 

नियमोंका पालन करने के लिए प्रेरित किया । जनरल ऑफिसर ने एक्स कैडेट्स को और भी ऊंचे मानक हासिल करने और उनको स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी । इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर अमर सिंह, मुख्य सहायक प्रमोद जोशी, कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार राजेश कुमार, नायब सूबेदार प्रदीप सिंह, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह नेगी, हवलदार दीपक, हवलदार राजेन्द्र सिंह, हवलदार सुरजीत, हवलदार जगत, हवलदार नरेश, नायक अभिषेक, जीसीआई किरण, वाहन चालक विमल, रोहित डिमरी, अनुज गिरी, डीईओ संदीप बुड़ाकोटी, धर्म सिंह, मीनाक्षी, सुनील भाई, राजवीर, सुभाष, रविंदर, विवेक, लोकेंद्र, राकेश, रामकुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button