मदरहुड विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य विवेक कुमार बने जिला युवा विकास संगठन (जि.यु.वि.सं.) के उत्तराखण्ड राज्य समन्वयक

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार प्राप्त जिला युवा विकास संगठन, ने महिला एवं बाल कल्याण में अपने प्रयासों को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संगठन ने विवेक कुमार को उत्तराखण्ड के लिए राज्य समन्वयक नियुक्त किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, तथा लैंगिक अधिकार और सामुदायिक विकास में मजबूती के साथ, विवेक कुमार बाल अधिकारों व महिलाओं को सशक्त बनाने, और राज्य भर में प्रभावशाली नीतिगत बदलावों को आगे बढ़ाने के लिए एनजीओ के कार्यो का नेतृत्व करेंगे।

नई भूमिका के लिए आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा, की “ मैं मध्यम वर्ग से आता हूँ और सरकारी स्कूल से अध्ययन किया है । विधि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मेरा ये दायित्व बनता है की मे समाज के असहाय वर्गो के लिए कार्य करू मुझे यह जिम्मेदारी लेने और उत्तराखण्ड में महिलाओं और बच्चों के लिए कार्य करने हेतु एक समर्पित और अनुभवी टीमों के साथ काम करने का अवसर और सम्मान मिला है। हमारा ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आर्थिक सशक्तिकरण, शोषण और दुर्व्यवहार से पीड़ित कमज़ोर वर्गों की सुरक्षा पर होगा।”

जिला युवा विकास संगठन जमीनी स्तर के अभियानों, स्वछता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों और सरकारी निकायों के साथ साझेदारी के माध्यम से लैंगिक समानता, बाल संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की मजबूत वकालत करने में सबसे आगे रहा है। विवेक कुमार, मदरहुड विश्वविद्यालय मे सहायक आचार्य होने के साथ- साथ पर्यवारण व मानवाधिकार विषय पर शोध कार्य भी कर रहे है। राज्य समन्वयक के रूप में, विवेक कुमार परियोजना कार्यान्वयन, सभी हितधारक और कमज़ोर वर्गों को समान अवसर प्राप्त करने के लिए प्रयासों की देखरेख करेंगे।
यह नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है जब एनजीओ उत्तराखण्ड में अपनी पहुँच का विस्तार कर रहा है, जिसमें मातृ स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा और हिंसा की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मजबूती से कार्य किया जा रहा है।




