उत्तराखंड

25 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क अभियान

 

आज पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 25 तारीख को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मुनीश सैनी ने ग्राम रांघडवाला, मेवड खुर्द उर्फ नांगल, टांडा , इमली खेडा, माजरी, गुम्मावालां मेहवड कलां तथा मोहम्मदपुर पांडा सहित अनेकों गावों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया ।

जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों ने मुनीश सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया और सम्मेलन के प्रति उत्साह व्यक्त किया। क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों , महिलाओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का विश्वास दिलाया। माननीय मुनीश सैनी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा हमारी परंपराओं और संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 25 तारीख को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने परिवार एवं साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाऐं ।

इस अवसर पर उनके साथ पंकज पाल,अनिल पाल, मोनू सैनी मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी, अंकुर सैनी, पवन(सभासद), अभिनव प्रताप, पंकज सैनी (महामंत्री), कुलवीर, राजेन्द्र, प्रमोद, सुशील, शिव प्रसाद, हेमंत, प्रवीण सैनी , मोनू शर्मा, मनीष पाल, बिट्टू, शुभम सैनी, अजय सैनी, देवेन्द्र सिंह, गंगा सैनी, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, प्रीतम पाल, रजत पाल, राजेन्द्र सिंह, शौर्य, कुलजीत, विपिन पाल, कर्मचन्द, रितिक, धर्मपाल, राजकुमार, सोमपाल, मांगेराम, प्रमोद सैनी (मास्टर जी), अश्वनी सैनी, कवंर पाल सैनी, संजय सैनी, पवन रोड, यशवीर जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे। 

सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मुनीश सैनी ने सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा कहा कि क्षेत्र की जनता का पे्रम और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 25 तारीख को आयोजित होने वाला विराट हिन्दू सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा। 

 

जनसंपर्क यात्रा में उमड़ा जनसैलाब – हजारों लोगों ने दिया समर्थन 

 मुनीश सैनी जी आज पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गाॅंवों और कस्बों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा भारी संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन व्यक्त किया । 

जनता के बीच संवाद करते हुए मुनीश सैनी ने क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया । कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लखनीय भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र की जनता परिवर्तन और विकास के लिए उनके साथ खड़ी है।

हजारों की संख्या में उमड़े समर्थकों ने यह संदेश दिया कि पिरान कलियर विधानसभा में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। 

पिरान कलियर विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान उमड़ा जनसैलाब 

 मुनीश सैनी ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया । इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों एवं कस्बों में आयोजित जनसम्पर्क कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनका भव्य स्वागत किया तथा अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया ।

जनसम्पर्क के दौरान मुनश सैनी ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना , शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाओं को मजबूत करना तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है । 

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास के लिए उनकेक नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया । 

हजारों की संख्या में उमड़ी जनता ने यह स्पश्ष्ट संकेत दिया कि क्षेत्र में मुनीश सैनी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button