*बहादराबाद पुलिस ने अभियुक्त को अवैध अस्लाह के साथ किया गिरफ्तार*
*SSP हरिद्वार* महोदय द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनो एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये एवं कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के क्रम में दिनांक 16/03/26 को सहदेवपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा निसार उर्फ गामा पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 52 वर्ष को अवैध अस्लाह 312 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त निसार उर्फ गामा के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0स0 59/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। बाद गिरफ्तारी/ वैधानिक कार्यवाही अभियुक्त को आज नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
निसार उर्फ गामा पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भौरी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 52 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
1. एक अवैध बंदुक 312 बोर मय 03 जिंदा कारतूस।
*पुलिस टीम*
01.उ०नि० करम सिंह
02. कानि0 चंदन
03. कानि0 वीरेंद्र शर्मा




