आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 को उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन जिला कार्यकारिणी हरिद्वार रुड़की के द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी की अध्यक्षता में रामनगर रूड़की में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राजीव कश्यप के द्वारा किया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी मैं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक और सुबे के माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण किये जाने की बात कह रहे हैं वही प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी और सरकार द्वारा जारी शासनादेश माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किए गए नियमितीकरण के वादे के विपरीत है जिसके कारण संविदा कर्मचारियों में निराशा है । जहां एक ओर माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि रिक्त पदों के सापेक्ष संविदा कर्मचारी को नियमित किया जाये वहीं शासन द्वारा जारी शासनादेश आदेश बिंदु संख्या -6 में सभी विभागों के लिए स्पष्ट लिखा है की की सभी विभाग चयन संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर शीघ्र रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करें। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता है कि माननीय न्याय प्राधिकरण एवं माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार लंबे समय से अल्प वेतन पर कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने का काम करें। जिला अध्यक्ष हरिद्वार राजीव कश्यप ने कहा कि यदि सरकार द्वारा जारी शासनादेश से किसी भी संविदा कर्मचारियों का अनहित हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। और वर्ष 2025 की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नरेश कुमार जिला उपकोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जिला सचिव योगेंद्र सैनी जिला सचिव मुरारी लाल जिला उपाध्यक्ष नीरज मलिक योगेश कुमार अक्षय कुमार प्रवीण सैनी दिनेश धीमन पवन पाल अनुज त्यागी पंकज कुमार सत्येंद्र पाल सुनील कुमार मनोज कुमार उमादत्त जोशी मनोज प्रजापति अनुज कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।




