उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

सैनी महापंचायत संगठन ने आशीष सैनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा

 

हरिद्वार। सैनी समाज को एकजुट करने, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने और संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से सैनी महापंचायत संगठन ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। संगठन की ओर से महाराजपुर कलां निवासी आशीष सैनी को हरिद्वार जिले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में आशीष सैनी को मनोनयन पत्र सौंपा गया। संगठन ने उनसे उम्मीद जताई है कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

सैनी महापंचायत संगठन का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनना, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना, बेटियों के विवाह में मदद करना, जरूरतमंदों को चिकित्सा एवं रक्तदान के माध्यम से सहायता पहुंचाना और युवाओं को समाज के महापुरुषों के इतिहास व उनके आदर्शों से जोड़ना भी है।

आशीष सैनी के कंधों पर अब हरिद्वार जिले के युवाओं को एकजुट करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। माना जा रहा है कि उनके मनोनयन से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के युवा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।

आशीष सैनी ने संगठन की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने तथा समाज की एकता, युवाओं के सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button