उत्तराखंडदेहरादूननगर पंचायत इमली खेड़ारूडकीहरिद्वार

पिरान कलियर विधानसभा में लगा रोजगार का बड़ा मेला,एक हजार युवाओं ने दी दस्तक, 478 के हाथों में पहुंचा नौकरी का ऑफर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी की मेहनत रंग लाई

 

 

धनौरी। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद और रोजगार की सौगात लेकर आया। ग्राम धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रांगण में आयोजित रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले में करीब एक हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया, वहीं चयन प्रक्रिया के बाद 478 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर हाथ में आते ही चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

 

रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार एवं शिक्षित युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोड़कर उन्हें उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों ने प्रतिभाग किया और युवाओं के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संपन्न कराई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. मधु सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की रुचि भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, राज्य मंत्री शाम सैनी, देशराज करनाल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, संजय सैनी, संजय प्रजापति, देशपाल रोड, त्रिवेदी सैनी, अनिल, विजेंद्र एवं वीरेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

ऑफर लेटर मिलते ही खिल उठे युवाओं के चेहरे

 

रोजगार मेले में चयनित होने वाले युवाओं में अक्षित कुमार, किशन कुमार, प्रताप सिंह, ऋतु सैनी, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, अनमोल कुमार, कपिल और मंगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। चयनित युवाओं को जब कंपनियों की ओर से ऑफर लेटर सौंपे गए तो उनके चेहरे पर सफलता की खुशी देखने को मिली। युवाओं ने रोजगार के इस अवसर को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की राह

 

आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं और कंपनियों के बीच सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराया गया है। 478 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलना इस पहल की बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह शुरुआत आगे भी जारी रहेगी। आने वाले समय में बड़े स्तर पर रोजगार मेले एवं रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र का कोई भी योग्य युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे और अपने कौशल के दम पर आत्मनिर्भर बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button