उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूनरूडकीहरिद्वार

विघुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर कडी कार्यवाही करते हुये शिकंजा कसा गया। आज दिनांक 24.6.2026 को 

 

विघुत वितरण उपखण्ड मंगलौर के अन्तर्गत प्राप्त विघुत चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे संयुक्त टीम उपखण्ड मंगलौर , उपखण्ड झबरेडा, उपखण्ड लण्ढौरा की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमे आज 61 ढाबों मंगलोर अब्दुल कलाम चौक से नारसन बॉर्डर तक और खाता खेड़ी गाँव की चेकिंग की गई…. जिसमें 8 जहां पर चोरी पायी गयी.. और कुछ ढाबों पर घरेलु विधा में कमर्शियल उपयोग करते पाए गए , कुछ ढाबा द्वारा highway पर लगी फल की दुकानों को उपयोग के लिए अपने ढाबों से लाइट दी गयी थी जिसको मौके पर ही केबल उतरवाए गए…

साथ ही हाई टेंशन लाइन के नीचे बहुत लोगों द्वारा कांवड मेले के लिए अस्थायी दुकानों(फल, चाय, खोखे, आदि) असुरक्षित तरीके से बना ली गई है , जिसमें सभी दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से लाइन के नीचे से तुरंत हटाने के लिए कहा गया… इसके अतिरिक्त सभी ढाबों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा लगायी गयी लाइट में सुरक्षित तरीके से टेप लगाए कहीं भी कोई केबल कट ना हो और जमीन पर टच न हो और विद्युत सुरक्षा संबंधित सभी उपाय कर लिए जाए । टीम का नेतृत्व श्री अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर) द्वारा किया गया . इनके अतिरिक्त टीम में शामिल श्री गुलशन जी उपखण्ड अधिकारी लण्ढौरा, मो. रिजवान उपखण्ड झबरेडा ,श्री आशीष (अवर अभियंता), श्री विकास कुमार (अवर अभियन्ता मंगलौर) , और समस्त लाइनमैन आदि शामिल रहे हैं। विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय कार्यवाहि करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य मे भी विघुत चोरी करने वालो के विरुद्व संयुक्त टीम बनाकर सयुक्त रुप से सघन विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा।

साथ ही सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है की इतनी भीषण गर्मी होने के कारण लोड अधिक बढ़ गया है जिस कारण विद्युत व्यवस्था पर अधिक दबाव बना हुआ है ऐसे में विद्युत विभाग आपकी सेवा में 24*7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत है भीषण गर्मी में आप सभी सम्मानित उपभोगता बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार और सावधानीपूर्वक करें. अपने घर में उपयोग होने वाले विद्युत उपकरणों को एक साथ नहीं चलाए… शाम को पीक समय में बिजली का सीमित उपयोग करें . आप सभी उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए जा सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button