उत्तराखंडकोटद्वारदेहरादूननैनीतालरूडकीहरिद्वार

मुनीष सैनी ऐसा व्यक्ति है जिसने समाज में पहला विश्वविद्यालय स्थापित किया कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी लिखी जा रही है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सैनी देवभूमि जागृति फाउंडेशन

 

 

मैं, डॉ. रजनीश सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, देवभूमि जागृति फाउंडेशन, सैनी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के सक्रिय नेता मुनीश सैनी के विरुद्ध सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव शिवकुमार सैनी एवं संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही अमर्यादित, आपत्तिजनक एवं तथ्यहीन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।

 

लोकतंत्र में मतभेद और विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता।

 

मुनीश सैनी लंबे समय से समाजहित, जनसेवा और सर्वसमाज की एकजुटता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान को नज़रअंदाज़ कर व्यक्तिगत स्तर पर की जा रही अनर्गल टिप्पणियाँ केवल समाज में भ्रम, वैमनस्य और विभाजन पैदा करने का प्रयास हैं।

 

मैं सैनी समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करता हूँ कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर संवाद, भाईचारे और समाज के विकास को प्राथमिकता दें। समाज की मजबूती आपसी सम्मान, एकता और सकारात्मक सोच से ही संभव है।

 

यदि भविष्य में भी इस प्रकार के चरित्रहनन, अपमानजनक टिप्पणियों और भ्रामक प्रचार का सिलसिला जारी रहता है, तो संबंधित पक्ष अपने सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी और लोकतांत्रिक विकल्पों पर विचार करने के लिए स्वतंत्र होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button